कैलोरी गिनने के लिए बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट्स – जानिए अपनी डाइट प्लानिंग

अगर आप आज इंटरनेट और सोशल मीडिया पर रोज की कैलोरी जरूरत को लेकर 10 तरह की अलग अलग वीडियोज को देखते है तब तब आपको दस तरह की जानकारी मिलेगी कोई कहता है कि 2000 कैलोरी खानी चाहिए, कोई कहता है 2500 कैलोरी से कम नहीं खाना चाहिए ऐसे में यह जरूरी है कि इस विषय में सही जानकारी मिले कि हमें असल में कितनी कैलोरिज की जरूरत हो सकती है? जिससे कि हमें अपने फिटनेस के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिले।

इसी में आपकी मदद करेगा, आज का यह लेख जो आपको कुछ लोकप्रिय ऐप्स और वेबसाइट्स के बारे में बताएगा जिसकी मदद से आप यह जान पाएंगे कि आपको दिन में कुल कितनी कैलोरी की आवश्यकता हो सकती है, कितना खाने से वजन बढ़ सकता है, कितना कैलोरिज खाने से वजन घट सकता है आदि। ध्यान दे कि यह केवल सामान्य जानकारी बताता है किसी भी तरह का फिटनेस या हेल्थ एडवाइस लेने से पहले अपने स्वास्थ विशेषज्ञ या डायटिशियन से अवश्य परामर्श ले।

Who, ICMR गाइडलाइन का ध्यान रखें

किसी भी इधर उधर की जानकारी के आधार पर अपने दैनिक कैलोरी को घटाना या बढ़ाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसके लिए सबसे पहले WHO और ICMR के गाइडलाइन को जान लीजिए। ICMR का भारतीयों के लिए दैनिक कैलोरी सेवन को लेकर गाइडलाइन –

  • बहुत कम शारीरिक गतिविधि करने वाले वयस्क पुरुष को दिन भर में 2320 कैलोरिज की आवश्यकता हो सकती है, वहीं पर महिला को 1900 कैलोरिज प्रतिदिन।
  • सामान्य शारीरिक गतिविधि करने वाले वयस्क पुरुष 2730 कैलोरिज और महिला को 2230 कैलोरिज प्रतिदिन।
  • काफी अधिक शारीरिक गतिविधि करने वाले वयस्क पुरुष को 3490 वही पर महिला को 2850 कैलोरिज प्रतिदिन आवश्यकता हो सकती है।

ध्यान दीजिये की यह ICMR अर्थात इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च का एक अनुमानित और औसत कैलोरी गाइडलाइन है भारतीयों के लिए , विशेषज्ञों के अनुसार व्यक्ति का कैलोरी जरुरत उसकी फिटनेस लक्ष्य, शारीरिक जानकारी, उम्र इत्यादि के आधार पर निर्धारित होता है।

किन ऐप्स और वेबसाइट्स से दैनिक कैलोरी जरूरत पता लगाए?

अब हम उन लोकप्रिय ऐप्स और वेबसाइट्स के बारे मे बताने जा रहे है जो कि लोगों के कैलोरी इंटेक को कैल्क्युलेट करने के लिए काफी अधिक इस्तेमाल किए जाते है यहां पर हम जो वेबसाइट्स और ऐप्स बताने जा रहे है वे एकदम सटीक व्यक्ति के कैलोरी जरूरत को बताते है ऐसा जरूरी नहीं है ये बस एक सामान्य जानकारी देते है आपके द्वारा दिए गए जानकारी के हिसाब से की आपको इतनी कैलोरी की जरूरत हो सकती है और उसके हिसाब से आप अपने दैनिक कैलोरी जरूरत का अंदाजा लगा सकते है।

Calculator.net की मदद से अपने दैनिक कैलोरी जरूरत का पता लगाए

Calculator.net एक ऐसी टूल वेबसाइट है जो कि अलग अलग न्यूट्रीशन और कैलोरिज इत्यादि के जरूरतों का पता लगाने के लिए टूल प्रदान करता है जिसके माध्यम से हम अपने दैनिक कैलोरी जरूरतों का पता लगा सकते है जिसके लिए हम कुछ इस तरह के स्टेप्स को फॉलो कर सकते है –

  1. सबसे पहले गूगल सर्च इंजन को ओपन कर लीजिए उसके बाद वहां पर Calories Counter लिखकर सर्च कीजिए।
  2. उसके बाद www.calculator.net/calorie-calculator.html नामक वाले लिंक को ओपन कर लीजिए।
  3. अब आप calculator.net के कैलोरी इंटेक Counter वाले टूल पर पहुंच जाएंगे।
  4. जहां पर अब आप अपना Age, Gender, Height, Weight, Activity Level इत्यादि दर्ज कर दीजिए।
  5. उसके बाद नीचे Calculate वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
  6. जिसके बाद आपके दिए गए जानकारी के अनुसार आपके लिए कैलोरी की जरूरत अर्थात कितनी कैलोरी लेने पर हर हफ्ते कितना वजन घटेगा, कितना कैलोरी लेने पर वजन मेनटेन रहेगा इत्यादि। आ जाएगा।

HealthyfyMe ऐप की मदद से अपने दैनिक कैलोरी जरूरत का पता लगाए

HealthyfyMy ऐप भी आपके दैनिक कैलोरी जरूरत को बताने में मदद करता है जिस ऐप में आप अपने आप की जानकारी जैसे Weight, Height, Age इत्यादि को दर्ज करके एवं आपका लक्ष्य क्या है वजन बढ़ाना या वजन घटाना इत्यादि दर्ज करके उसके अनुसार अपने दैनिक कैलोरी जरूरत का पता काफी आसानी से लगा सकते है।

  1. सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाकर HealthfyMy ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए।
  2. ऐप को इंस्टॉल हो जाने के बाद उसे ओपन कीजिए।
  3. ओपन करने के बाद ऐप में लॉगिन कीजिए फिर आगे What you looking for? के विकल्प में आप क्या करना चाहते है उसे सिलेक्ट कर लीजिए।
  4. फिर आगे आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे हाइट वेट उम्र इत्यादि दर्ज कीजिए।
  5. जिसके बाद यह ऐप आगे आपके दैनिक कैलोरी जरूरत को बता देगा कि आपको दैनिक कितनी कैलोरी आवश्यकता हो सकती है।

नोट : यह ऐप सिर्फ आपके दैनिक कैलोरी इंटेक यानि कैलोरी जरूरत को बताने में मदद नहीं करेगा बल्कि साथ में इसके मदद से आप अपने सभी फूड आइटम के कुल कैलोरी का भी पता लगा सकते है यह आपके मिल का भी कैलोरी और न्यूट्रीशन प्रोफाइल बताने में मदद करेगा।

Calories Counter का इस्तेमाल करने से इस बात का ध्यान रखें

ध्यान दे की इस तरह की वेबसाइट ऐप्स आपको आपके लक्ष्य और शारीरिक जानकारी के आधार पर आपके दैनिक कैलोरी जरुरत को अनुमानित रूप से बताते है जिसे आपको भी अनुमानित तौर पर ही रखना है इससे प्रभावित होकर सीधे उसी तरह का कैलोरी लेना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है इसी वजह से अपने सेहत को लेकर किसी भी चीज में बदलाव करने से पहले आपको अपने डाइटीशियन या विशेषज्ञ से परामर्श लेना चाहिए वह आपके कैलोरी जरुरत को बेहतर तरीके से बतायेंगे एवं वे आपको आपके स्वास्थ्य लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करेंगे।

सोर्सेज – लिंक

Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment