स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से हाइट पर क्या असर पड़ता है? रिसर्च-बेस्ड जवाब

जिम एक ऐसा स्थान जहां पर जाकर लोग अपने शरीर को बिल्ड करते है यहाँ अक्सर अधिकतर लोग अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जाते है जवान लड़के अक्सर जिम की तरफ काफी तेजी से आकर्षित हो सकते है जिस वजह से वे जिम जाने को लेकर अक्सर मन बना लेते है।

लेकिन वही पर हमारे आस पास काफी सारी ऐसी चीजे को सुनने को मिलती है जैसे जिम जाने से हाइट रुक जाती है या हाइट बढ़ना बंद हो जाता है ऐसे मे जो लोग जिम जाना चाहते है उनके मन मे उलझन पैदा हो जाती है की जिम जाना चाहिए या नहीं।

उन्ही लोगों के लिए यह लेख है क्योंकि इस लेख मे हम अलग अलग वैज्ञानिक रिसर्च के माध्यम से हम यह समझने की कोशिश करेंगे की जिम जाने आखिर हमारे शरीर मे क्या पड़ सकता है और यह किस तरह से हमारे हाइट को प्रभावित कर सकता है।

अंत मे निष्कर्ष मे पहुंचेंगे की क्या जिम जाने से हाइट रुक सकता है या फिर उल्टा हाइट पोटेन्सियल तक पहुँचने मे मदद मिल सकती है जिम जाने से। जिससे आपको आपके सवाल पर एक अच्छी जानकारी मिल सकती है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और हाइट ग्रोथ इस पर रिसर्च क्या कहती

यहाँ पर मेरी बातों मे ध्यान दीजिएगा की ऐसी कई सारी रिसर्च या स्टडीज जिम स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग और उसके साथ हाइट ग्रोथ मे पड़ने वाले प्रभाव को लेकर हुई है जिन सभी स्टडी और रिसर्च के बारे मे जानेंगे।

जिनका की यह निष्कर्ष निकलकर आया है एक्स्पर्ट्स के देखरेख मे की गई स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग और उसके साथ अच्छी खासी नींद और पर्याप्त पोषण लेने पर एवं सामान्य परिस्थितियो में हाइट ग्रोथ मे किसी भी तरह का नकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिलता है उल्टा यह एक्सपर्ट्स की देखरेख में किए गए ट्रेनिंग से किशोरों को उनके हाइट की पोटेन्सियल तक पहुँचने मे मदद मिल सकती है।

अर्थात कुछ अध्ययन के अनुसार जिम जाने से हाइट नहीं रुक सकती है अब हम कुछ स्टडी और रिसर्च को समझते है जो इसी विषय मे हुई है 2006 मे Clinical Journal of Sport Medicine नामक जर्नल में प्रकाशित Weight training in youth-growth, maturation, and safety: an evidence-based review जिसमे की 22 रिसर्च पेपर्स का रिव्यू कीया गया था।

जिसमे की किशोरों को 8 से 12 सप्ताह तक फ्री वैट ट्रेनिंग और मशीन ट्रेनिंग कराया गया था जिसका की यह निष्कर्ष निकालकर आया की हाइट के ग्रोथ मे या ग्रोथ हार्मोन मे किसी भी तरह का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं देखा गया।

कुल मिलाकर यह निकलकर आया की एक्स्पर्ट्स के देखरेख, उचित वजन और पर्याप्त पोषण के साथ कीया गया स्ट्रेन्थ ट्रेनिंग से हाइट नहीं रुकती है एवं इससे किशोरों के मांसपेशियों मे स्ट्रेन्थ यानि ताकत बढ़ती है।

इसी तरह से एक Gynecological Endocrinology नामक जर्नल में 2006 में प्रकाशित Effects of sports training in adolescence on growth, puberty and bone health यह वैज्ञानिक लेख बताती है की सामान्य मात्रा मे वैट ट्रेनिंग और फिजिकल ऐक्टिविटी पर्याप्त पोषण के साथ करने मे हाइट ग्रोथ मे किसी भी तरह का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

वही पर अत्यधिक वैट ट्रेनिंग या फिजिकल ऐक्टिविटी करना और साथ मे पर्याप्त पोषण न मिलने की वजह से ग्रोथ हार्मोन नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है जिससे की हाइट रुकने का खतरा बढ़ सकता है।

जिम जाने पर किन वजहों से हाइट रुक सकती है?

जिम जा रहे है तब यह जान लीजिए की जिम करते समय किन किन गलतियों की वजह से हाइट रुक सकती है –

1. अत्यधिक ट्रेन करना

अनेक रिसर्च यह बताती है की जब हम अपनी बॉडी को अत्यधिक ट्रेन करते है तब बॉडी के मांसपेशीयो मे काफी ज्यादा माइक्रो डैमेज होता है जिसे शरीर को रिपेयर और ग्रो करने के लिए बॉडी को और भी आराम और प्रोटीन रिच पोषण के साथ और भी ज्यादा कैलोरी की जरूरत पड़ सकती है ऊपर से किशोरावस्था मे हाइट ग्रोथ भी तेजी से हो रहा होता है ऐसे मे अत्यधिक ट्रेन या शारीरिक गतिविधि करने पर पर्याप्त आराम और पोषण की कमी से हाइट ग्रोथ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ऊपर बताई गई स्टडी भी यही निष्कर्ष निकालती है।

2. गलत तरीके से ट्रेन करना

ऊपर बताई गई Weight training in youth-growth, maturation, and safety: an evidence-based review यही कहती है वैट या स्ट्रेनथ ट्रेनिंग एक्स्पर्ट्स की देखरेख मे होनी चाहिए अन्यथा अगर बच्चा या किशोर अपने शरीर को गलत तरीके से ट्रेन करता है तब इससे शरीर मे इंजूरी की संभावना बढ़ सकती है एवं इससे बॉडी पास्चर बैलेंस इत्यादि बिगड़ सकता है जो की शरीर के ग्रोथ हार्मोन मे नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

3. प्रोटीन रिच और पोषण से भरपूर डाइट

प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है वही पर जब हम जिम मे शरीर को ट्रेन कर रहे है तब शरीर के पोषण की जरूरत और भी बढ़ जाती है शरीर को एक्स्ट्रा प्रोटीन और अलग अलग पोषक तत्वों की जरूरत पड़ सकती है।

इसी वजह से जिम जा रहे है तब शरीर के पोषक तत्वों की जरूरतों को पूरा करना अनिवार्य है अन्यतः इनकी कमी ग्रोथ हार्मोन मे नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है Effects of sports training in adolescence on growth, puberty and bone health ऊपर बताई गई यह स्टडी भी यही कहती है।

निष्कर्ष

अब अंत मे इन रिसर्च और स्टडी के आधार पर निष्कर्ष यही निकलकर आता है की जिम जाने हाइट ग्रोथ पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है बस बॉडी को ट्रेन करते वक्त काफी सारी चीजों का ध्यान रखे जैसे शरीर को पर्याप्त आराम की भी जरूरत हो सकती है तो आराम भी कर सकते है व्यक्तिगत जरूरत अनुसार। पोषक तत्व और प्रोटीन से भरपूर भोजन करे एवं ट्रेनिंग का तरीका गलत नहीं होना चाहिए, लेकिन यहां पर इस बात का अवश्य ख्याल रखें कि एक्सपर्ट्स की ही देख रेख में ट्रेन करे।

Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment