हाल ही मे देश के टॉप एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. अम्बरिश मिथल ने द रणवीर शो के पोडकास्ट (2025) के दौरान विटामिन डी की कमी के बारे मे बात की उन्होंने यह बताया की भारत मे काफी सारे लोग विटामिन डी की कमी से जूझ रहे है जिसकी वजह शरीर मे कैल्शियम का अवशोषण सही ढंग से नहीं हो पाता है भले ही आप अधिक कैल्शियम डाइट मे ले रहे हो, उन्होंने इस पॉडकास्ट के माध्यम से उन्होंने यह भी बताया कि विटामिन डी की कमी एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, और ऐसे मामलों में डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट उपयोग किया जाता है।
लेकिन यहाँ पर हम इस लेख मे सुबह समय धूप लेने के फायदे के बारे मे रिसर्च और स्टडी आधारित जानकारी प्रदान करेंगे, ऐसी कई सारी रिसर्च हुई है जो सुबह के समय धूप लेने के बारे मे बताती है और उसकी वजह से शरीर मे होने वाले बदलाव के बारे मे बताती है और क्या इससे शरीर मे विटामिन डी की कमी पूरी हो सकती है यह भी हम स्टडी रिसर्च के आधार पर समझने की कोशिश करेंगे।
सुबह धूप लेने पर क्या कहती है स्टडी
सूर्य का प्रकाश यानि धूप और इससे शरीर मे पड़ने वाले प्रभाव एवं विटामिन डी की पूर्ति को लेकर अनेक रिसर्च हुई है ऐसे मे हम सभी को उन रिसर्च या स्टडी को समझने की की जरूरत है ताकि हम सूर्य के प्रकाश यानि धूप से हमारे शरीर मे पड़ने वाले प्रभाव को जान और समझकर धूप से होने वाले फ़ायदों का सही उपयोग कर सके, यहाँ पर हम अलग अलग भरोसेमंद स्टडी या रिसर्च के आधार पर यह बता रहे है की धूप लेने से हमारे बॉडी मे क्या बदलाव हो सकते है –
सर्केडियन रिदम को रीसेट करना
BMC Public Health नामक जर्नल मे प्रकाशित The role of sunlight in sleep regulation: analysis of morning, evening and late exposure (2025) एक अध्ययन के मुताबिक हमारे शरीर की आंतरिक घड़ी या शरीर की प्राकृतिक घड़ी जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है सुबह का धूप सर्केडियन रिदम को रीसेट कर सकता है क्योंकि जब हम सुबह धूप लेते है तब इससे मेलाटोनिन हार्मोन प्रभावित हो सकता है जो हमारी नींद को लेकर जिम्मेदार है जिसकी वजह से नींद आने के समय मे काफी हद तक सुधार होता है इसे सीधे शब्दों मे कहे तो इस रिसर्च के मुताबिक सुबह 10 बजे से पहले धूप सेकने से कुछ लोगों में रात मे जल्दी नींद आने मे और सुबह जल्दी उठने मे मदद मिल सकती है जिसकी वजह से नींद की गुणवत्ता सुधरती है।
शरीर के विटामिन डी की पूर्ति
Dermato-Endocrinology नामक जर्नल में प्रकाशित रिव्यू आर्टिकल Sunlight and Vitamin D: A global perspective for health (2013) यह निष्कर्ष निकालता है की सूरज शरीर मे विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत है हमारी त्वचा सूर्य की UV-B को अवशोषित करके हमारे शरीर मे विटामिन डी का निर्माण कर सकती है और हमारे शरीर मे विटामिन डी के अनेक कार्य है जैसे यह कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स को शरीर मे अवशोषित करने मे मदद कर सकता है एवं यह बतलाता है की विटामिन डी सिर्फ हड्डियों तक सीमित नहीं है इसीलिए यह लेख संतुलित और सुरक्षित तरीके से धूप सेकने की सलाह देता है।
नींद की गुणवत्ता मे सुधार
Journal of Health Psychology मे पब्लिश एक शोध Does sunlight exposure predict next-night sleep? A daily diary study among U.S. adults (2024) यह बतलाता है किस तरह सूर्य का प्रकाश लेने से यानि धूप सेकने से उसके अगली रात की गुणवत्ता मे सुधार होता है इस शोध से यह पता चलता है की कुछ लोगों में धूप का कितना अच्छी भूमिका है नींद की गुणवत्ता मे, इसमे सुबह के धूप को लेकर जिक्र हुआ है अर्थात सुबह धूप लेने से नींद की गुणवत्ता मे सबसे अधिक फायदा हो सकता है इससे अच्छी नींद आने मे मदद मिल सकती है यह 103 अमेरिकी वयस्कों पर कीया गया रिसर्च था जिसमे धूप और नींद के बीच संबंध को लेकर रिसर्च कीया गया था।
मूड, अलर्ट्नेस मे सुधार
सूर्य का प्रकाश यानि धूप की UV किरण सिर्फ हमारे शरीर मे विटामिन डी, नींद इत्यादि के लिए जरूरी नहीं है बल्कि यह मूड का सुधार करने और अलर्ट्नेस को बेहतर बनाने मे भी इसका योगदान हो सकता है Photodermatology, Photoimmunology & Photomedicine नामक जर्नल में प्रकाशित Effect of ultraviolet light on mood, depressive disorders and well-being (2018) रिव्यू आर्टिकल इसी बारे मे है जो यह बतलाता है की सूरज की UV मूड, डिप्रेशन एवं मानसिक स्वास्थ्य पर किस तरह का असर डालता है और इस रिव्यू मे निष्कर्ष यह निकला की सूरज की UV किरण मानसिक स्वास्थ्य जैसे मूड, अलर्ट्नेस इत्यादि पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
इम्यून सिस्टम पर सकारात्मक प्रभाव
इम्यून सिस्टम यानि हमारे शरीर प्रतिरक्षा तंत्र जो की हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिए कई तरहों से जिम्मेदार होती है सनलाइट यानि सूरज की रोशनी का इस पर भी सकारात्मक प्रभाव हो सकता है Nutrients नामक peer-reviewed जर्नल में प्रकाशित शोध समीक्षा Vitamin D and Immune Function
इसी बारे मे है जो की यह बतलाती है की विटामिन डी जिसका की मुख्य स्त्रोत सूरज हो सकता है वह किस तरह से इम्यून सिस्टम के Response मे सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और कुछ लोगों ने विज्ञान मे पढ़ा हो सकता है की इम्यून सिस्टम शरीर मे किटाणुओ, बैक्टीरिया इत्यादि को नष्ट करने मे कितना महत्वपूर्ण भूमिका निभा है।
कुल मिलाकर अलग अलग रिसर्च यह बताती है की धूप लेने से सर्केडियन रिदम यानि शरीर की प्राकृतिक घड़ी बेहतर होती है और साथ मे इससे शरीर मे विटामिन डी का उत्पादन होता है जिसका की शरीर मे महत्वपूर्ण भूमिका हो सकता है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि हर व्यक्ति में धूप से बनने वाले विटामिन डी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है, जो त्वचा के रंग, उम्र, स्थान और जीवनशैली जैसी अनेक चीजों पर निर्भर करती है।
Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।
गजेन्द्र महिलांगे एक Health & Wellness Blogger हैं। उन्होंने BA की पढ़ाई कर रहे है और पिछले 3 वर्षों से स्वास्थ्य, फिटनेस और पोषण से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अपने अनुभव आधारित कंटेंट लिख रहे हैं।
वे PubMed, WHO, NIH, NIN जैसे भरोसेमंद वैज्ञानिक स्रोतों से जानकारी लेकर उसे अपने व्यक्तिगत अनुभव के साथ सरल और समझने योग्य भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनका लक्ष्य है कि पाठकों को सही, वैज्ञानिक और उच्च-गुणवत्ता की जानकारी मिले, ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े बेहतर फैसले ले सकें।
डिस्क्लेमर – गजेन्द्र महिलांगे कोई डॉक्टर नहीं हैं, यह एक Nutrition Blogger हैं।