भारत मे सोशल मीडिया मे आजकल 6 फुट हाइट को लेकर ट्रेंड्स चलते रहते है अक्सर लोग 6 फुट की हाइट को सबसे अच्छा हाइट मानते है लेकिन भारत मे आपको अपने आस पास 6 फुट हाइट वाले लोग कम ही देखने को मिलेंगे खासकर नॉर्थ पूर्वी इंडिया की तरफ, हालाकी की पूरे भारत मे भी शायद बहुत ही कम लोग 6 फुट से कम हाइट के हो सकते है क्योंकि पूरे भारत को भी घूमने पर हर एक गाँव, शहर मे कुछ ही 6 फुट हाइट वाले कम ही लोग दिख सकते है ऐसे मे हम डेटा, रिसर्च या सर्वे का सहारा लेकर यह जान सकते है की भारत मे कितने प्रतिशत लोग 6 फुट या उससे लंबे है।
आज दरअसल इस लेख के माध्यम से हम इसी बारे मे डेटा, रिसर्च और सर्वे इत्यादि का सहारा लेकर हम यह जानने की कोशिश करेंगे, भारत 140 करोड़ से भी अधिक आबादी मे से मात्र कितनी प्रतिशत आबादी 6 फुट हाइट या इससे भी अधिक हाइट के है जिससे हमें इस बारे मे थोड़ा बहुत जानकारी मिल जाएगी की भारत मे कितने प्रतिशत लोग लंबे है और कितने प्रतिशत लोग औसत की श्रेणी मे आते है।
भारत मे कितने लोग 6 फुट या उससे लंबे है?
Food and Nutrition Bulletin जर्नल मे प्रकाशित Secular trends in height in different states of India in relation to socioeconomic characteristics and dietary intakes (2011) नामक एक रिसर्च (PubMed)
के मुताबिक भारत की औसत हाइट 5 फुट 5 इंच यानि 165 सेन्टीमीटर है और वही पर महिलाओ की हाइट 152 सेन्टीमीटर है इससे आप अंदाजा लगा सकते है की भारत मे 6 फुट या उससे अधिक यानि 183 सेन्टीमीटर का व्यक्ति आम नहीं है क्योंकि औसत हाइट और 6 फुट मे 7 इंच का अंतर है हालाकी अब हो सकता है की 2011 के बाद से वर्तमान मे भारत की औसत हाइट बढ़ चुकी हो।
अभी वर्तमान समय मे कोई स्टडी या सर्वे नहीं हुआ है जो की यह बतलाती हो की भारत की आबादी मे से कितने प्रतिशत लोग 6 फुट या इससे ऊपर है लेकिन हाइट को लेकर भारत मे कुछ सर्वे और स्टडी हुई है जिसके आधार पर भारत की आबादी मे 6 फुट वाले आबादी का प्रतिशत का अनुमान लगा पाएंगे।
राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) के अनुसार
राष्ट्रीय पोषण संस्थान के 2016-18 के एक अध्ययन के मुताबिक भारत मे 19 वर्ष से 25 वर्ष के पुरुषों मे से केवल 5 प्रतिशत पुरुष सिर्फ ऐसे थे जिनकी हाइट 174.4 सेन्टीमीटर यानि 5 फुट 8.5 इंच थी, ऐसे मे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है की भारत मे 5.9 की हाइट भी लंबी मानी जाती है क्योंकि 5 प्रतिशत से भी कम लोग 5 फुट 9 इंच के है ऐसे मे इस अध्ययन जिसमे 5 फुट 8.5 इंच की आबादी केवल 19 से 25 वर्ष के पुरुषों मे केवल 5 प्रतिशत की है।
तो 6 फुट या इससे लंबे लोग और भी कम होंगे क्योंकि 5 फुट 8.5 इंच मे कुल 3.5 इंच का अंतर है, इससे हम यह अंदाजा लगा सकते है की अभी वर्तमान समय मे भारत मे 2 से 3 प्रतिशत लोग 6 फुट हाइट वाले या उससे लंबे हो सकते है वही पर ऐसे कुछ सोर्स जो की भरोसेमंद नहीं है वह बतलाते है की भारत की केवल 1 प्रतिशत आबादी ही 6 फुट या उससे लंबे लोगों की है लेकिन ध्यान दे की यह बताने वाले सोर्स भरोसेमंद नहीं है।
भारत मे लंबे लोग
मुझे रिसर्च करने पर ऐसा कोई भी भरोसेमंद सोर्स नहीं मिला जो की यह बताता हो की भारत की कुल कितने प्रतिशत आबादी 6 फुट की है लेकिन वही पर OIDA International Journal of Sustainable Development में प्रकाशित Human Stature and Development with Special Reference to Indian Population (2018) अध्ययन जो की 43952 वयस्क भारतीय पुरुषों पर कीया गया था उसने 173 सेंटीमीटर हाइट को भारत मे लंबे लोगों की कैटेगरी मे रखा वही पर इस अध्ययन के अनुसार भारत की आबादी मे से 6.9 प्रतिशत आबादी ही 173 सेंटीमीटर से 203 सेंटीमीटर की हाइट वाली है।
लेकिन इस स्टडी या अध्ययन मे 6 फुट वाले लोगों की इग्ज़ैक्ट प्रतिशत नहीं बतलाया गया। यहाँ पर ध्यान दे की इस अध्ययन मे यह भी पाया गया की कुछ जाती समुदाय या कुछ विशेष क्षेत्र के लोगों की औसत हाइट देश की औसत हाइट से अधिक है वही कुछ विशेष जाती, समुदाय जैसे जनजातीय लोगों की औसत हाइट काफी कम है, यह अध्ययन आज से 7 से 8 वर्ष पहले 2018 मे प्रकाशित कीया गया है।
निष्कर्ष
अनेक स्टडी और अध्ययन यह बतलाते है की भारत मे कम हाइट के मुख्य कारणों मे से एक कारण नूट्रिशन की कमी भी हो सकता है लेकिन यहाँ पर ध्यान दे भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और मुझे वर्तमान का कोई भरोसेमंद साधन का अध्ययन या स्टडी नहीं मिला है जो की भारत की औसत हाइट या 6 फुट हाइट वाले आबादी का डेटा प्रदान करती हो लेकिन जिस तरह से भारत वर्तमान मे दुनिया की 5 वी सबसे बड़ी आबादी बन चुकी है।
उस हिसाब से भारत मे 6 फुट हाइट वाले आबादी की संख्या बड़ी होगी और साथ मे भारत की औसत हाइट भी बड़ी होगी लेकिन ध्यान दे की यह सिर्फ अनुमान है स्टडी या अध्ययन सर्वे से वास्तविकता पता चलती है।
Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।
गजेन्द्र महिलांगे एक Health & Wellness Blogger हैं। उन्होंने BA की पढ़ाई कर रहे है और पिछले 3 वर्षों से स्वास्थ्य, फिटनेस और पोषण से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अपने अनुभव आधारित कंटेंट लिख रहे हैं।
वे PubMed, WHO, NIH, NIN जैसे भरोसेमंद वैज्ञानिक स्रोतों से जानकारी लेकर उसे अपने व्यक्तिगत अनुभव के साथ सरल और समझने योग्य भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनका लक्ष्य है कि पाठकों को सही, वैज्ञानिक और उच्च-गुणवत्ता की जानकारी मिले, ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े बेहतर फैसले ले सकें।
डिस्क्लेमर – गजेन्द्र महिलांगे कोई डॉक्टर नहीं हैं, यह एक Nutrition Blogger हैं।