kids calories intake image

उम्र के हिसाब से बच्चों को कितनी कैलोरी की जरूरत हो सकती है गाइडलाइन आधार पर

कुछ लोगों को इस विषय मे बिल्कुल भी जानकारी नहीं है की बच्चों को कितनी कम से कम कैलोरीज की आवश्यकता हो सकती है, ताकि बच्चों के दिमाग से लेकर पूरे शरीर का विकास अच्छे से हो सके एवं जिससे उनका शरीर स्वस्थ्य भी रहे। जो की एक काफी गलत बात है क्योंकि अगर पैरेंट्स को इस विषय मे सही जानकारी नहीं है तब वे अपने बच्चों को सही पोषक तत्व और आवश्यक कैलोरीज भोजन के माध्यम से नहीं दे पाएंगे।

इससे बच्चों के फिटनेस से लेकर दिमाग और यहाँ तक पूरे शरीर के विकास मे प्रभाव पड़ सकता है कई रिसर्च और गाइडलाइन यह संकेत देती है कि पोषण और कैलोरी की कमी बच्चे के शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकती है इसी वजह से बच्चों को उनके उम्र के हिसाब से पर्याप्त कैलोरीज खिलाना आवश्यक है इस लेख मे हम उम्र के हिसाब से एक औसत बच्चे को कितनी कैलोरीज आवश्यकता हो सकती है, यह बताएंगे गाइलाइंस के हिसाब से।

उम्र के हिसाब से बच्चों को कितनी कैलोरीज खिलानी चाहिए?

अलग अलग उम्र के बच्चों के कैलोरी इंटेक भी अलग अलग होगा क्योंकि इसमे शरीर का वजन, शरीर का विकास प्रक्रिया, ऐक्टिविटी स्सतर भी चीजे उम्र के हिसाब से अलग अलग होती है एवं औसतन, शारीरिक बनावट और गतिविधि के स्तर की वजह से कुछ उम्र में लड़कों की ऊर्जा की आवश्यकता अधिक हो सकती है यहाँ पर हम नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नूट्रिशन (NIN) द्वारा जारी कीया गए गाइडलाइंस के हिसाब से उम्र के हिसाब से बच्चों को कितनी कैलोरीज की जरूरत होती है यह समझेंगे –

1 से 3 साल का बच्चे

1 से 3 वर्ष के औसत बच्चे जो सामान्य तरह की गतिविधि करते है उन्हे NIN दैनिक स्तर पर 1060 कैलोरीज की आवश्यकता हो सकती है, इस उम्र मे गाइडलाइंस के हिसाब से औसत बच्चे का वजन 12.9 के आस पास हो सकता है या होना चाहिए। यहाँ पर प्रोटीन की मात्रा भी बताई गई है 16.7 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता हो सकती है। बच्चे के खाने मे वही पर 600mg कैल्शियम की आवश्यकता हो सकती है, एक 1060 कैलोरीज के खाने मे।

नोट : यह मात्रा एक औसत बच्चे के लिए है, वास्तविक जरूरत बच्चे की शारीरिक गतिविधि, वजन और स्वास्थ्य पर निर्भर कर सकती है।

4 से 6 साल के बच्चे

एक 4 से 6 साल के औसत बच्चे का वजन 18 किलो के आसपास होता है गाइडलाइंस के हिसाब से, यहाँ पर इस उम्र के बच्चों कए लिए कैलोरीज जो बताई गई है वह 1350 है जो की इस उम्र के एक औसत बच्चों की जरूरत हो सकती है यहाँ पर प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है जो की 20.1 ग्राम है वही पर कैल्शियम की मात्रा वही रखा गया है हेल्थी फैटस 25 ग्राम है।

नोट : यह मात्रा एक औसत बच्चे के लिए है, वास्तविक जरूरत बच्चे की शारीरिक गतिविधि, वजन और स्वास्थ्य पर निर्भर कर सकती है।

7 से 9 साल के बच्चे

7 से 9 साल के एक औसत बच्चे का स्वस्थ्य वजन 20.1 किलो बताया गया है गाइडलाइन के हिसाब से, वही पर आवश्यक कैलोरी बढ़कर 1690 हो जाता है जो की इस उम्र के बच्चों की जरूरत हो सकती है, प्रोटीन की मात्रा बढ़ गई है जो की 29.5 ग्राम हो गया है दैनिक स्तर पर वही पर कैल्शियम इंटेक उतना ही बताया गया है गाइडलाइन मे लेकिन हेल्थी फैटस 30 ग्राम दैनिक स्तर पर बताया गया है जो की इस उम्र के बच्चों को खाने मे देना चाहिए या उनकी जरूरत हो सकती है।

नोट : इन वर्षों तक लिंग के अनुसार कैलोरी कम ज्यादा नहीं कीया गया है किसी भी लिंग के औसत बच्चे के लिए ये कैलोरी इंटेक होना चाहिए।

10 से 12 वर्ष के लड़के और लड़किया

10 से 12 वर्ष के लड़कों का 2190 कैलोरीज प्रत्येक दिन की आवश्यकता हो सकती है, वही पर प्रोटीन की मात्रा 39.9 ग्राम तक की जरूरत हो सकती है यहाँ पर हेल्थी फैटस 35 ग्राम तक आवश्यक है बताया गया है वही पर दैनिक कैल्शियम की जरूरत बढ़ जाती है 800mg क्योंकि इस समय कुछ बच्चों में हड्डियों का विकास तेजी से हो रहा हो सकता है।

10 से 12 वर्ष की औसत लड़कियों का वजन 35 किलो तक का हो सकता है जिनकी आवश्यक कैलोरी गाइडलाइन के हिसाब से 2010 ग्राम है वही पर प्रोटीन 40 ग्राम प्रतिदिन जरूरी है कैल्शियम 800mg हड्डियों के विकास के लिए।

नोट : यह मात्रा एक औसत बच्चे के लिए है, वास्तविक जरूरत बच्चे की शारीरिक गतिविधि, वजन और स्वास्थ्य पर निर्भर कर सकती है।

13 से 15 वर्ष के लड़के और लड़किया

13 से 15 वर्ष बच्चों के शारीरिक विकास के लिए सबसे जरूरी अवस्था है इस अवस्था मे शरीर का तेजी से विकास हो रहा होता है जारी की गई गाइडलाइन 2750 कैलोरीज लड़कों को खिलाने का सलाह देते है वही पर 54 – 55 ग्राम प्रोटीन, 45 ग्राम फैट, 800mg कैल्शियम एक औसत बच्चे के लिए दैनिक स्तर पर जरूरी है।

13 से 15 वर्ष के लड़कियों के लिए कैलोरीज लड़कों के तुलना मे कम रिकमेंड की गई है क्योंकि हो सकता है कि प्राकृतिक रूप, शारीरिक बनावट, गतिविधि के स्तर की वजह से उन्हे कम कैलोरीज की जरूरत होती है लड़कों की तुलना मे, इस उम्र की लड़कियों के लिए 2330 कैलोरीज, 51 से 62 ग्राम तक प्रोटीन, 40 ग्राम हेल्थी फैटस, 800mg कैल्शियम आवश्यक है।

नोट : यह मात्रा एक औसत बच्चे के लिए है, वास्तविक जरूरत बच्चे की शारीरिक गतिविधि, वजन और स्वास्थ्य पर निर्भर कर सकती है।

16 से 17 वर्ष के लड़के और लड़किया

16–17 वर्ष के अधिक सक्रिय लड़कों को लगभग 3020 कैलोरी की जरूरत हो सकती है, क्योंकि इस समय शरीर का विकास काफी तेजी से हो रहा हो सकता है और ऐक्टिविटी का स्तर भी बढ़ जाता है वही पर प्रोटीन 61 से 62 ग्राम, हेल्थी फैटस 50 ग्राम और कैल्शियम 800mg दैनिक स्तर पर एक इस उम्र के लड़के के लिए जरूरी हो सकता है।

लड़कियों को इस समय जारी की गई गाइडलाइन के मुताबिक 2440 कैलोरीज, 55 से 56 ग्राम प्रोटीन, 35 ग्राम हेल्थी फैटस, 800mg कैल्शियम खाने मे शामिल करना ही चाहिए।

नोट : यह मात्रा एक औसत बच्चे के लिए है, वास्तविक जरूरत बच्चे की शारीरिक गतिविधि, वजन और स्वास्थ्य पर निर्भर कर सकती है।

बच्चों के विकास फिटनेस के लिए पर्याप्त कैलोरीज

ऊपर जो हमने बतलाया है वह नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ नूट्रिशन द्वारा जारी कीया गया भारतीयों के लिए गाइडलाइन (लिंक) के मुताबिक है जो की एक औसत बच्चों के लिए रिकमेंड है इसमे कैलोरीज या पोषण की मात्रा बच्चों के स्वस्थ वजन, ऊंचाई और ऐक्टिविटी के आधार पर बढ़ाया जा सकता है जिसके लिए एक्स्पर्ट्स से भी सलाह लिया जा सकता है क्योंकि हर एक बच्चे का मेटाबोलिस्म, प्यूबर्टी का समय एवं शारीरिक का प्रकार अलग अलग होता है। गाइडलाइन एक तरह से सही आइडिया प्रदान करते है इस बात का ध्यान रहे।

अगर बच्चे का –

  1. सही से विकास हो रहा है।
  2. दैनिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त ऊर्जा है।
  3. बच्चा सक्रिय और साथ मे खुश रहता है।
  4. बच्चे का पढ़ाई, खेलकुद इत्यादि मे मन लग रहा है।

इन सब का मतलब है की बच्चे को पर्याप्त मात्रा मे कैलोरीज और पोषण खाने से मिल रहा है वही पर अगर –

  1. बच्चा थोड़ी ही शारीरिक गतिविधि मे थका हुआ महसूस करता है।
  2. बार बार बीमार पड़ता है।
  3. ज्यादातर उसमे थकान सुस्ती रहती है।
  4. वजन अटक रहना या कम रहना।
  5. बच्चे का फोकस मे कमी एवं चिड़चिड़ापन होना।

ये सभी चीजे बच्चे को पर्याप्त कैलोरीज और पोषण न मिलने के संकेत हो सकते है जिसके लिए एक्स्पर्ट्स से सलाह लेकर बच्चों को अधिक कैलोरीज और पोषण प्रदान करना चाहिए।

Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह जानकारी सरकारी गाइडलाइंस और रिसर्च पर आधारित है एवं यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *