पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर विटामिन और मिनरल्स को लेकर चर्चा काफ़ी तेज़ हुई है। कभी विटामिन D ट्रेंड करता है, कभी B12 और कभी आयरन। लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त यह है कि ज़्यादातर लोग यह नहीं जानते कि इन पोषक तत्वों की कमी को रोज़मर्रा के खाने से कैसे पूरा किया जाए। इसी तलाश में मोरिंगा पाउडर जैसे फूड्स चर्चा में आते हैं। सवाल यह है कि क्या वाकई मोरिंगा उतना फायदेमंद हो सकता है क्या, जितना बताया जाता है?
इसी तरह से Nutrients नामक जर्नल में पब्लिश Vitamins and Minerals for Energy, Fatigue and Cognition: A Narrative Review of the Biochemical and Clinical Evidence (2019) रिव्यू लेख के मुताबिक विटामिंस सेल मे ऊर्जा यानि ATP के उत्पादन मे महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है इसकी कमी होने से थकान होना, ब्रेन फॉग, मॉटीवेशन की कमी जैसी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है और इसी तरह से हम यह मान सकते है की हमारे शरीर मे विटामिंस मिनरल्स का अपना एक महत्वपूर्ण भूमिका होता है इसी वजह से यहाँ पर एक ही साथ कई विटामिंस और मिनरल्स मोरिंगा में मौजूद होने के बारे में बात करेंगे।
विटामिंस मिनरल्स का साधन मोरिंगा पाउडर
हेल्थ एक्स्पर्ट्स मोरिंगा पाउडर को एक अच्छा न्यूट्रिशियस फूड में से एक मानते है कुछ फिटनेस एक्सपर्ट्स और एथलीट्स द्वारा भी इसे पौधों से मिलने वाला पोषक फूड माना गया है। जिसे डाइट मे शामिल कर सकते है और आज यहाँ पर हम जिस फूड आइटम को डाइट मे शामिल करने के बारे मे कह रहे है वह मोरिंगा पाउडर ही है ऐसा इसलिए क्योंकि मोरिंगा पाउडर अनेक विटामिंस और मिनरल्स का एक काफी बेहतरीन स्रोत हो सकता है।
Food Science and Human Wellness जर्नल में प्रकाशित Moringa oleifera: A review on nutritive importance and its medicinal application (2016) नामक रिव्यू आर्टिकल के मुताबिक कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशयम, आयरन जिंक जैसे मिनरल्स एवं विटामिन ए (बीटा कैरोटीन), विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे अनेक विटामिंस भी इसमे मौजूद हो सकते है जो कि व्यक्ति विशेष के दैनिक विटामिन्स मिनरल्स के जरूरत को पूरा करने हेतु संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है।
क्यों है मोरिंगा पाउडर विटामिन्स मिनरल्स का फूड
मोरिंगा पाउडर एक नूट्रिशन डेन्स फूड है मतलब एक ऐसा फूड जिसमे की कम से कैलोरी मे अधिक पोषक तत्व मौजूद हो सकता है। इसकी कम से कम मात्रा मे भी यह काफी सारे जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकता है इसी वजह से इसे एक Nutrient dense Good कह सकते है।
कैल्शियम
लैब रिपोर्ट और मौजूद पोषण मूल्य के आधार पर मोरिंगा पाउडर में कैल्शियम और अन्य मिनरल्स की अच्छी खासी मात्रा हो सकती है।
मिनरल्स
अलग अलग मिनरल्स इसमे High density के साथ मौजूद हो सकते है जैसे 100 ग्राम मोरिंगा पाउडर मे काफी मात्रा में पोटेशियम, आयरन, अच्छी मात्रा में डाइटरी फाइबर, इत्यादि इसमे हो सकता है यहां पर ध्यान दे कि मैं किसी को 100 ग्राम मोरिंगा पाउडर खाने की सलाह नहीं दे रहा।
विटामिंस का अच्छा स्रोत
मिनरल्स भरपूर होने के साथ साथ यह विटामिंस भी काफी अच्छी मात्रा मे प्रदान कर सकता है जैसे इसमे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन बी1, बी2, बी3 भी काफी अच्छी मात्रा मे भी मौजूद होता है जो की दैनिक स्तर पर आपके इन विटामिंस की कमी को पूरा करने मे डाइट में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
डेंसीटी (कम मात्रा मे अधिक पोषक तत्व)
अलग अलग रिसर्च और सोर्सेज के हिसाब से जो हमने आपको इसमे मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी है उस हिसाब से इसे अगर हम थोड़ा सा भी खाते है तो फिर भी यह अच्छी मात्रा मे विटामिंस मिनरल्स प्रदान कर सकता क्योंकि इसका नूट्रिशन डेंसीटी काफी अच्छा है जैसे अगर कोई व्यक्ति इसे बहुत कम मात्रा में भी डाइट में शामिल करता है, तब भी यह कुछ पोषक तत्व प्रदान कर सकता है।
किन बातों का ध्यान रखे
PMC11986971 Prev Med Rep (Preventive Medicine Reports) नामक जर्नल में प्रकाशित Acceptability of Moringa oleifera leaf powder among healthy adults in the United States (2024) अध्ययन के मुताबिक व्यक्ति विशेष के अनुसार मोरिंगा पाउडर को कम मात्रा से शुरू करना बेहतर हो सकता है, क्योंकि हर व्यक्ति की पाचन क्षमता अलग होती है।
इसलिए इसे डाइट में शामिल करने से पहले व्यक्तिगत सलाह ज़रूरी है, अर्थात किसी हेल्थ एक्सपर्ट्स या न्यूट्रीशन experts से राय सुझाव लेना अनिवार्य है एवं इस बात पर ध्यान दीजिए कि यह समझना ज़रूरी है कि मोरिंगा पाउडर कोई जादुई फूड नहीं है। यह संतुलित आहार का विकल्प नहीं बन सकता, बल्कि केवल एक सहायक पोषक तत्व के रूप में काम करता है। केवल किसी एक फूड पर निर्भर रहना पोषण की दृष्टि से सही नहीं माना जाता।
Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।
गजेन्द्र महिलांगे एक Health & Wellness Blogger हैं। उन्होंने BA की पढ़ाई कर रहे है और पिछले 3 वर्षों से स्वास्थ्य, फिटनेस और पोषण से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अपने अनुभव आधारित कंटेंट लिख रहे हैं।
वे PubMed, WHO, NIH, NIN जैसे भरोसेमंद वैज्ञानिक स्रोतों से जानकारी लेकर उसे अपने व्यक्तिगत अनुभव के साथ सरल और समझने योग्य भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनका लक्ष्य है कि पाठकों को सही, वैज्ञानिक और उच्च-गुणवत्ता की जानकारी मिले, ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े बेहतर फैसले ले सकें।
डिस्क्लेमर – गजेन्द्र महिलांगे कोई डॉक्टर नहीं हैं, यह एक Nutrition Blogger हैं।