1 लीटर पैकेट मिल्क से पनीर बनाने का सही तरीका और मात्रा

पनीर वेजिटेरियन लोगो के लिए सबसे बेहतरीन प्रोटीन का सोर्स माना जाता है क्योंकी हेल्थ एक्सपर्ट्स और रिसर्च के अनुसार पनीर में मौजूद प्रोटीन हाई क्वालिटी का होता है क्योंकि पोषण विशेषज्ञों के अनुसार पनीर में 9 आवश्यक एमिनो एसिड पाए जा सकते हैं और इसका बायोअवेबिलिटी अच्छी मानी जाती है।

इसलिए इसे प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। रिसर्च और विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में प्रोटीन के रूप में इस्तेमाल होने की संभावना अच्छी मानी जाती है। वहीं पर अगर आप 100 ग्राम पनीर का न्यूट्रीशन वैल्यू पढेंगे करेंगे तो आप पाएंगे कि इसमें 25 ग्राम तक का प्रोटीन होता है यह ब्रांड इत्यादि पर निर्भर हो सकता है ।

ऐसे में मैं आज आप सभी को यह बताने वाला हूं कि 1 लीटर दूध से कितना पनीर निकलता है क्योंकि मैं जिम जाने लगा हूं और वेज होने के नाते मैं दूध से पनीर निकालकर खाता हूं प्रोटीन सोर्स के तौर पर, इससे मुझे यह अंदाजा लग गया है कि 1 लीटर दूध से कम से कम और अधिकतम कितना पनीर निकलता है एवं दूध से पनीर कैसे निकाले ताकि अधिक से अधिक पनीर निकले यह आप सभी को बताऊंगा।

दूध से पनीर कैसे बनता है

दूध से पनीर निकलना काफी आसान होता है 10 से 15 मिनट में पनीर निकल जाता है दूध से, सबसे पहले दूध को गैस चूल्हे पर गर्म करना होता है कम से कम जब तक कि उबाल न आ जाए, उबाल आने के कुछ समय बाद हमें नींबू के रस की आवश्यकता पड़ती है कम से कम 2 चम्मच यह दूध की क्वांटिटी पर निर्भर करता है, नींबू के रस या दही को उबलते दूध डालना है उसके बाद चम्मच से नींबू के रस या दही को दूध में मिलाते रहे जब तक कि दूध पूरी तरह से फट नहीं जाता है।

एवं जब तक पनीर दूध से निकले अलग नहीं हो जाता है, इस दौरान गैस चूल्हे को बंद कर ले। जब पनीर दूध से पूरी तरह अलग हो जाए उसके बाद पनीर को अच्छे से कपड़े में छान लीजिए और उसे अच्छे सेट करने के लिए कपड़े को टाइट बांधकर उस पर वजन रख देना है 4 से 5 घंटे के लिए ताकि वह पूरी तरह सेट हो जाए और इस तरह से तैयार होता है पनीर।

1 लीटर पैकेट मिल्क से कितना ग्राम पनीर बनता है?

पैकेट मिल्क वर्तमान समय में अलग अलग प्रकार के आते है जैसे Toned मिल्क, फूल फैट मिल्क, डबल Toned मिल्क आदि यहां पर इन सभी प्रकार के पैकेट मिल्क से अलग अलग मात्रा में पनीर निकलेगा, क्योंकि इसकी वजह है इसमें मौजूद फैट। दरअसल फूल फैट मिल्क में फैट लगभग 6 प्रतिशत हो सकता है वहीं पर Toned मिल्क में 3 प्रतिशत और डबल Toned मिल्क मे 1 प्रतिशत के आस पास हो।सकता।

मैं ऐसा खुद से नहीं बोल रहा इसे आप पैकेज मिल्क के न्यूट्रीशन फैक्ट लेबल को पढ़कर चेक कर सकते है।वही पर पनीर बनता है दूध में मौजूद प्रोटीन और फैट से मिलकर और इस वजह से दूध में मौजूद फैट की मात्रा पर भी निर्भर होता है कि दूध से कितना पनीर निकलेगा, उसे आप खुद से पता कर सकते है आप पनीर का न्यूट्रीशन वैल्यू चेक कर सकते है उसने अधिकतम फैट और प्रोटीन ही हो सकता है कार्ब्स इत्यादि बहुत ही कम हो सकते है।

फुल फैट मिल्क

फुल फैट मिल्क में 6 प्रतिशत तक फैट हो सकता है इसी वजह से जब मैने मार्केट में मिलने वाले फूल फैट मिल्क से पनीर निकाला तो काफी अच्छा खासा निकला जिसका वजन लगभग 155 ग्राम के आस पास था, यह गाय का दूध था जिससे कि इतना पनीर निकला, पनीर कितना निकलेगा यह आपका तरीका और प्रक्रिया पर भी निर्भर करता है अच्छे से पनीर निकलने पर हो सकता है थोड़ा बहुत 10 से 20 ग्राम और अधिक पनीर निकल सकता है लेकिन यह मात्रा दूध की क्वालिटी, ब्रांड और प्रक्रिया पर निर्भर कर सकती है।।

Toned मिल्क

जैसा कि मैने बताया कि Toned मिल्क मे फूल फैट मिल्क के मुकाबले फैट कम होता है इसमें करीब 3 प्रतिशत फैट हो सकता है जब मैने इसका इस्तेमाल करके 1 लीटर दूध से पनीर निकाला तब फूल फैट मिल्क के मुकाबले पनीर कम निकला जिसका वजन करीब 120 ग्राम तक था, फिर बता दूँ की यह मात्रा दूध की क्वालिटी, ब्रांड और प्रक्रिया पर निर्भर कर सकती है।।

डबल Toned मिल्क

डबल Toned मिल्क मे फैट करीब 1 प्रतिशत के आस पास हो सकता है इसमें फैट को लगभग पूरी तरह ही कर दिया जाता है बस थोड़ा बहुत बचा होता है इसका प्राइस भी थोड़ा महंगा होता है इससे जब मैने पनीर निकाला तब इसके 1 लीटर दूध से करीब 90 ग्राम पनीर निकला, इसमें सबसे कम पनीर निकला क्योंकि यहां पर दूध में फैट न के बराबर है हो सकता है की यह मात्रा दूध की क्वालिटी, ब्रांड और प्रक्रिया पर निर्भर कर सकती है।।

पैकेट दूध से ज्यादा से ज्यादा पनीर कैसे निकाले?

पैकेट मिल्क हो या घर का दूध सभी में एक सीमित मात्रा तक का ही पनीर निकल सकता है लेकिन अगर हम चाहते है कि दूध से निकाला निकलने वाला पनीर का अधिकतम मात्रा निकले तब इसके लिए हमें कुछ चीजों का ध्यान रखकर हम निकाल सकते है।

जिसमें से पहला यह है कि हमें फूल फैट मिल्क लेना है जिससे कि पनीर अधिक निकलता है उसके बाद दूध को अच्छी तरह से फटने दे ताकि दूध से पनीर अच्छी तरह से अलग हो, फिर बचे हुए पानी से पनीर को अच्छी तरह से छाने ताकि हल्का सा भी पनीर न छूटे, तो ये कुछ तरीके है जिससे कि हम दूध से पूरा पनीर निकाल सकते है।

सोर्स लिंक
विकिपीडियालिंक

Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment