लो-फैट पनीर का न्यूट्रिशन, फायदे और घर पर तैयार करने का एक उदाहरण

मेरे अनुसार पनीर वेजिटेरियन के लिए सबसे बेहतरीन प्रोटीन के सोर्स में से एक है क्योंकि पनीर में हाई क्वालिटी प्रोटीन मिलता है जिसमे कार्ब्स भी काफी कम मौजूद होता है इसीलिए मुझे लगता है कि यही एक खूबी पनीर को वेजिटेरियन लोगो के लिए बेस्ट प्रोटीन फूड्स में से एक बनाती है।

लेकिन जो लोग जिम जाते है या कैलोरी एवं फैट्स का ध्यान रखते है वे पनीर को एक सीमित मात्रा में ही खाने में शामिल करते है ऐसा मै भी करता था क्योंकि पनीर में प्रोटीन तो होता है लेकिन साथ में उतना ही अधिक मात्रा में फैट्स भी इसमें मौजूद होता है आप इसका न्यूट्रीशन वैल्यू खुद से चेक कर सकते है यही एक मुख्य कारण है।

मार्केट में मिलता है लो फैट पनीर

आपको मैं यह बता दूं कि मार्केट में अब लो फैट पनीर भी मिलता है जिसमे की फैट की मात्रा कम से कम होती है और साथ में पनीर में कार्ब्स कम और प्रोटीन तो हाई पहले से होता ही है जो कि लो फैट पनीर को वेजिटेरियन्स के लिए एक हाई क्वालिटी लीन प्रोटीन सोर्स बना देता है Milky myst, Desi forms जैसी कंपनीया यह लो फैट पनीर बनाकर बेचती है।

मार्केट में मिलने वाले लो फैट पनीर में फैट तो कम होता ही है लेकिन प्रोटीन भी हाई होता है करीब 25 ग्राम तक का होता ही है क्योंकि पनीर फैट और प्रोटीन से मिलकर बनाता है आपको यकीन न हो तो आप इसका न्यूट्रीशन वैल्यू चेक कर सकते है लेकिन वही पर फैट निकाल देने से पनीर में ज्यादातर प्रोटीन बचता है और Portion साइज भी कम हो जाता है।

ऐसे में 100 ग्राम पनीर बनाने में ज्यादा दूध लगता है जिसमे से सिर्फ प्रोटीन वाला पनीर बन रहा होता है जिस वजह से इसमें नॉर्मल पनीर की तुलना में प्रोटीन ज्यादा होता है मैने देखा है कि लगभग लो फैट पनीर जो मार्केट में मिलते है उनमें कम से कम 22 से 25 ग्राम तक का प्रोटीन होता ही है ध्यान दे की जानकारी विभिन्न ब्रांड्स के न्यूट्रिशन लेबल और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध फूड डेटाबेस पर आधारित है। वास्तविक मात्रा ब्रांड और दूध की क्वालिटी के अनुसार बदल सकती है।।

लो-फैट पनीर घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है? (शैक्षणिक उदाहरण)

मार्केट में मिलने वाला लो फैट हाई प्रोटीन पनीर नॉर्मल पनीर की तुलना में महंगा होता ही है लेकिन साथ यह पनीर हर स्थान पे उपलब्ध नहीं होता है अगर बड़े आप बड़े शहरों में है तो यह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन अगर आप मेरे जैसे गांव या छोटे शहर से है तब लो फैट हाई प्रोटीन पनीर मिल पाना काफी मुश्किल है या एक तरह से गांव तो मिलता ही नहीं है इसी वजह से मैं एक तरीका इस्तेमाल करके लो फैट पनीर घर पर ही बनाता हूं।

अगर आप भी लो फैट हाई प्रोटीन पनीर बनाना चाहते है तब आप मेरे इस तरीके को अपनाकर मात्रा 3 स्टेप्स में लो फैट पनीर बना सकते है –

Step 1. मार्केट से Skimed मिल्क खरीदना

Low Fat High Protein Paneer बनाने के लिए सबसे पहले आपको मार्केट से Skimed milk खरीदना है ध्यान दे कि यह अलग अलग नाम से मार्केट में मिलता है जैसे Low fat milk, Double Toned Milk aur Skimed milk इत्यादि तो आपको कन्फ्यूज नहीं होना है यहां पर आपको कितना दूध खरीदना है यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है जैसे अगर आपको 100 ग्राम लो फैट हाई प्रोटीन पनीर चाहिए।

तब कम से कम आपको 1.5 लीटर स्किम्ड मिल्क खरीदना होगा, क्योंकि यहां पर फैट निकल जाता है इस वजह से पनीर कम निकलता है ज्यादातर प्रोटीन रहता है अपने जरूरत अनुसार खरीदे।

Step 2. दूध को गर्म करके पनीर निकालने की ओर बढ़े

अब आप मार्केट से जो स्किम्ड मिल्क खरीदकर लाए तो उसे एक कटोरे में डाल लीजिए और गैस को चालू कीजिए और दूध को गर्म करना शुरू कीजिए और इस दौरान नींबू निचोड़कर तीन चार चम्मच नींबू का रस इक्कठा कर लीजिए।

जैसे ही दूध में उबाल आने लगे तब कुछ समय बाद नींबू के रस को दूध में डालकर दूध में चम्मच को घुमाते रहिए जब तक दूध पूरी तरह से फट नहीं जाता है और दूध में पनीर और पनीर का दूध का पानी जैसे Whey कहते है वह अलग नहीं हो जाता है जैसे ही यह काम हो जाता है उसके बाद गैस को बंद कर लीजिए।

Step 3. अब लो फैट पनीर बनकर तैयार है

अब पनीर को उस पानी से छानकर अलग कर लीजिए, उसे धोकर उसे एक सूती के कपड़े में टाइट बांधकर रख लीजिए उसके बाद उसके ऊपर को भारी वजन रख दीजिए ताकि वह सेट हो जाए। जिसमे कुछ घंटे बाद आपका लो फैट हाई प्रोटीन पनीर बनकर तैयार है इसे अब अपने फिटनेस लक्ष्य को प्राप्त करने में लिए अपने डाइट में शामिल कर सकते है।

इस बात का ध्यान रखे

मैने यह गौर किया है कि यह लो फैट हाई प्रोटीन पनीर, सामान्य रेगुलर पनीर जिसमे फैट सामान्य मात्रा में मौजूद होता है वह इतना स्वादिष्ट नहीं होता है क्योंकि उसमें से फैट अक्सर निकल गया होता है मुझे यही लगता है लेकिन पनीर अपने आप में ही एक बेहतर फूड है जिसे खाने में काफी मजा आता है भले ही आपको यह रेगुलर पनीर जितना स्वादिष्ट नहीं मिलेगा लेकिन इसमें आपको अधिक प्रोटीन और कम फैट मिलेगा जो कि अपने भोजन विकल्पों को समझने और संतुलित आहार की योजना बनाने में मदद करेगा। उम्मीद है मेरा यह कार्य आपको पसंद आएगा।

Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment