अपने रोज के खाने में मौजूद न्यूट्रिशन कैसे पता करे? आसान और भरोसेमंद तरीके

हमारे शरीर के लिए सही न्यूट्रीशन बेहद जरूरी होता है जिसकी अहमियत हममें से अधिकतर लोगों को पता होता है ऐसे हमें अपने दैनिक जीवन में खा रहे पोषण का सटीक न्यूट्रीशन का पता होना भी आवश्यक है ताकि हम अपने शरीर के लिए एक न्यूट्रीशन से भरपूर फूड्स को चुन पाए और असल में हमें पता हो कि हम जो खा रहे है उसमें कितना और कौन सा न्यूट्रीशन कितनी मात्रा में मौजूद हो सकता है।

लोगों को लगता है कि इसके लिए कोई विशेष पढ़ाई या अध्ययन करने की जरूरत है ऐसा बिल्कुल भी है क्योंकि वर्तमान समय में तकनीकि और इंटरनेट अपने शीर्ष पर है जिसकी मदद से हम कुछ ही समय अर्थात कुछ ही सेकंड्स में अपने फूड्स आइटम एवं मिल्स का न्यूट्रीशन पता लगा सकते है यही हम आपके साथ करेंगे अर्थात उन दिल तरीकों को जिसकी मदद से आप अपने खाने में मौजूद न्यूट्रीशन का पता लगा सकते है।

फूड्स आइटम के न्यूट्रीशन का पता कैसे लगाएं?

फूड्स के न्यूट्रीशन के पता लगाने के कई सारे तरीके है जिसमें से हम सबसे भरोसेमंद तरीकों को यहां पर जानेंगे, ये तरीके बेहद सरल है जिसके लिए व्यक्ति में कोई विशेष विशेषता की जरूरत भी है बस व्यक्ति को अंग्रेजी पढ़ना और समझना आना चाहिए, जिसके बाद वह काफी आसानी से बताए गए तरीकों का इस्तेमाल करके किसी भी फूड आइटम और यहां तक इसी हिसाब से अपने मिल्स का भी न्यूट्रीशन वैल्यू पता कर सकता है तो चलिए इन्हें एक एक कर के फूड्स का न्यूट्रीशन पता करना सीखते है।

गूगल की मदद से फूड्स का न्यूट्रीशन पता कीजिए

सबसे पहला और आसान तरीका है कि गूगल की मदद लेकर हम किसी भी फूड्स के न्यूट्रीशन वैल्यू का पता लगा सकते है, यह काफी आसान तरीका है इसके लिए इधर उधर की तामझाम करने की जरूरत नहीं है बस हमें अच्छे तरीके से सर्च करने आना चाहिए जिसके बाद हम गूगल का मदद लेकर किसी भी तरह के फूड्स का एक थोड़ा बहुत सटीक न्यूट्रीशन पता लगा सकते है।

गूगल की मदद से किसी भी फूड आइटम के न्यूट्रीशन का पता लगाने के लिए सबसे पहले किसी भी फूड आइटम का नाम लिखकर कुछ इस तरह सर्च करे जैसे मुझे अगर मूंगफली का न्यूट्रीशन पता करना है तब मैं कुछ इस तरह लिखकर सर्च करूंगा ‘Peanuts Nutrition Value Per 100g’ जिसके बाद सर्च रिजल्ट्स में लोकप्रिय न्यूट्रीशन वैल्यू बताने वाली वेबसाईट्स आ जाएगी।

जिन वेबसाइट को ओपन करके अब मैं Peanuts यानि मूंगफली का न्यूट्रीशन जान सकता हूं। यहां पर एक चीज का काफी ध्यान रखे कि सिर्फ लोकप्रिय और भरोसेमंद वेबसाइट का सहारा ले, जो कि आपको फूड का सही न्यूट्रीशन बताएंगे। अब आप जिस भी फूड का न्यूट्रीशन जान चाहते है आपको बस फूड के नाम के बाद बस Nutrition Value Per 100g लिखकर सर्च करना जैसे ‘Almonds Nutrition Value Per 100g’ जिसके बाद गूगल में उस फूड आइटम के न्यूट्रीशन की सारी जानकारी आ जाएगी।

Nutrition Facts ऐप की मदद से फूड का न्यूट्रीशन पता कीजिए

इंटरनेट पर ऐसे कई सारे ऐप्स है जिसकी मदद से हम अलग अलग फूड आइटम का न्यूट्रीशन पता कर सकते है इन्हीं में से एक है Nutrition Facts नामक ऐप जिसपर की समस्त फूड आइटम के न्यूट्रीशन से जुड़ी जानकारी दी गई हैं और यहां पर कोई फूड आइटम लिस्ट नहीं है तब ऐप में ही हमें सर्च का ऑप्शन मिलता है जिस पर की सर्च करके किसी भी फूड जो यहां पर लिस्टेड भी है उसका भी न्यूट्रीशन पता कर सकते है।

इस ऐप में फूड के प्रत्येक न्यूट्रीशन की जानकारी दी जाती है ऐसे में अगर आप किसी भी फूड्स का न्यूट्रीशन पता करना चाहता है तब आप Nutrition Facts ऐप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपने फोन में इंस्टॉल कर सकते है यह आपके फूड्स का न्यूट्रीशन पता करने में काफी मदद कर सकता है।

फूड्स के न्यूट्रीशन को सही से समझे

फूड्स के न्यूट्रिशन को सही से समझना भी आना चाहिए क्योकि यहाँ पर ध्यान दे की अधिकतर Per 100g यानि प्रत्येक 100 ग्राम के हिसाब से कुल न्यूट्रिशन बताई जाती है कई बार इसका वेट आलग अलग वेट भी हो सकता है इसीलिए किसी भी फ़ूड आइटम का न्यूट्रिशन पता कर रहे है तब वह कितने वेट को लेकर बताई जा रही है और वह raw वेट है या फिर पकने के बाद वाला वेट है जो की अक्सर मेंशन होता है इसे समझेंगे तभी हम किसी भी फ़ूड आइटम का सही न्यूट्रिशन माप पाएंगे और हम अपने लिए एक सही न्यूट्रिशन फूड्स चुन पायेंगे।

इसी तरह से अपने ब्रेकफास्ट लंच डिनर को बनाने में आप जिन भी फूड आइटम जैसे तेल, घी, नामक, मिर्च, प्याज, टमाटर, दाल, सब्जी, आटा इत्यादि का इस्तेमाल करते है उन सब का न्यूट्रीशन प्रोफाइल पता करे, ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको यह पता चलेगा कि आप जो ब्रेकफास्ट, लंच डिनर में मील का रहे है उसमें कौन कौन से न्यूट्रिएंट मौजूद, कितनी कैलोरी है इत्यादि इससे आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने और अपने फिटनेस लक्ष्य को हासिल करने ने मदद मिल सकती है।

नोट : फूड्स का न्यूट्रीशन पता करने के लिए भरोसेमंद वेबसाइट्स पर ही जाए एवं फूड्स की अलग अलग प्रकार (varieties) के हिसाब से फूड्स का न्यूट्रीशन प्रोफाइल थोड़ा अलग हो सकता है इसलिए हैरान न हो।

Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment