जिम जाने से पहले अगर हम सही चीजे या सही फूड आइटम खा लेते है तब इसका असर हमें जिम में वर्कआउट करते समय दिख सकता है मैं भी काफी समय से जिम जा रहा हूं और जिम जाने से पहले खाने के लिए कोई Perfect फूड आइटम है ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन हम अपने जरूरत और फिटनेस लक्ष्य के हिसाब से कुछ फूड आइटम को Pre Workout के तौर पर खा सकते है।
यहां पर जरूरी नहीं है कि Pre Workout लेने से या न लेने से फिटनेस लक्ष्य को प्राप्त करने में कोई रुकावट आयेगा बल्कि फिटनेस लक्ष्य पूरे दिन कार्य या जीवनशैली पर आधारित होती है लेकिन कुछ लोग जिम जाने से पहले।कुछ खाकर जाना पसंद करते है उनके लिए यह लेख है जिसमे कुछ रिसर्च के आधार पर फूड्स आइटम जिम जाने से पहले खाना कुछ लोगों के लिए मददगार हो सकता है।
प्री-वर्कआउट Meals क्यों जरुरी है?
फिटनेस विशेषज्ञों के अनुसार जिम में जब जम अलग-अलग तरह के वर्कआउट करते हैं, तब शरीर के अलग-अलग हिस्सों कि मसल्स Perfrom करते है वर्कआउट के दौरान इन मसल्स पर दबाव पड़ता है, जिससे वे टूटती हैं और बाद में सही पोषण और आराम से रिकवरी के साथ ग्रो करती हैं। इस पूरी प्रक्रिया के लिए शरीर को पर्याप्त एनर्जी कि आवश्यकता हो सकती है जिसके लिए फूड्स उपयोगी विकल्प हो सकता है।
Journal of the International Society of Sports Nutrition (ISSN) नामक जर्नल में प्रकाशित International society of sports nutrition position stand: nutrient timing नामक स्थिति वक्तव्य जो कि स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन पर विशेषज्ञों कि टीम ने लिखा है बताती है कि शरीर वर्कआउट के समय मुख्य रूप से ATP और Glycogen से एनर्जी प्राप्त करता है। इनमें से Glycogen शरीर का प्राथमिक एनर्जी सोर्स माना जाता है, जो कार्बोहाइड्रेट से बनता है। इसलिए जिम जाने से पहले अच्छे और क्वालिटी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स का सेवन करना उपयोगी विकल्प हो सकता है।
इसके साथ ही यह भी अच्छा विकल्प हो सकता है कि वर्कआउट के दौरान मसल्स टूटती हैं, और उनकी रिकवरी व ग्रोथ के लिए प्रोटीन कि अहम भूमिका होती है। ऐसे में यदि आप हाई कार्ब और प्रोटीन-रिच फूड्स को संतुलित मात्रा में एक साथ लेते हैं, तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
हालांकि, यदि कोई व्यक्ति केवल कार्बोहाइड्रेट-रिच फूड्स भी लेता है, तो उससे भी वर्कआउट के लिए अच्छी एनर्जी मिल सकती है। संतुलित डाइट, सही न्यूट्रिशन और नियमित वर्कआउट मिलकर फिटनेस गोल्स को हासिल करने में मदद करते हैं।
ओट्स के साथ केला
ओट्स के साथ मध्यम केला खाना एक बेहतरीन प्री वर्काउट मील अर्थात जिम जाने से पहले खाने वाला भोजन हो सकता है जिसमे आपको अच्छी खासी एनर्जी मिल सकती है, क्योंकि इसमे कॉम्प्लेक्स कार्ब और फाइबर मौजूद होते है जो आपको वर्काउट के समय एनर्जी प्रदान करेंगे जिससे कि आप वर्काउट को अच्छे से करने में मदद मिल सकती है, Journal of the International Society of Sports Nutrition नामक जर्नल में 2010 में प्रकाशित ISSN exercise & sport nutrition review: research & recommendations नामक रिव्यू भी यही कहती है कि वर्काउट से कुछ घंटे पहले कार्बस् खाने से स्ट्रेन्थ और परफॉरमेंस बढ़ती है।
इसके अलावा ओट्स मे थोड़ा बहुत प्रोटीन भी मिलेगा जो कि दैनिक जरूरत का एक हिस्सा बन सकता है और ओट्स और केले मे कुछ मिनरल्स भी मौजूद होते है जो कि शरीर का विकास करने मे मदद कर सकते है। आमतौर पर एक संतुलित मात्रा पर्याप्त मानी जाती है दोनों को आप एक साथ कम्बाइन कर सकते है गर्म पानी मे ओट्स को कूक कर सकते है और उसमे केला डालकर खा सकते है ध्यान रखे कि इसको आप जिम जाने से 1 से 2 घंटे पहले ले सकते है ताकि इसे पचने और एनर्जी मे बदलने का समय मिल सके।
यह विकल्प उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त साबित हो सकता है जिनका की पाचन सामान्य है जो माध्यम तीव्रता का वर्कआउट करते है।
भुना चना या सत्तू
भुना चना खाने मे बेहद स्वादिष्ट होता है और इसी तरह से सत्तू एक बेहतरीन एनर्जी ड्रिंक बन सकता है सत्तू भुना चना का ही एक पाउडर होता है जिसमे बस भुने चने के छिलके को निकालकर उसे मिक्सी मे पीस दिया जाता है जिसे ड्रिंक बनाकर पी सकते है इसके अलावा भुने चने को सीधे भी खा सकते है यह वर्काउट से पहले खाने से यह हमें एनर्जी प्रदान करने में और फिटनेस लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद कर सकता है।
इसमे कॉम्प्लेक्स कार्ब और प्रोटीन होता है जिससे एनर्जी मिलती है वर्काउट करने के लिए और प्रोटीन भी मिलता है जो कि शरीर कि रिकवरी मे काम सकता है इसे वर्काउट करने से आधे घंटे पहले खा सकते है।
यह विकल्प उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त साबित हो सकता है जिनका की पाचन सामान्य है जो माध्यम तीव्रता का वर्कआउट करते है
ब्राउन ब्रेड और अंडे
ब्राउन ब्रेड कॉम्प्लेक्स कार्ब का और अंडा प्रोटीन और वसा, विटामिन, मिनरल का साधन है इन दोनों को कम्बाइन करके खाना एक बेहतरीन हेल्थी मील हो सकता है और यह जिम जाने से पहले खाया जाए तो कुछ लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि यहाँ पर ब्राउन ब्रेड थोड़े ज्यादा लेंगे जिससे आपको अच्छी खासी एनर्जी मिल सकती है जिससे आप वर्काउट कर करने में मदद मिलेगी और उसी तरह अंडे मे प्रोटीन और विटामिन्स, मिनरल्स होता है जो शरीर को रिकवर करने में और डेनिम पोषण को पूरा करने में मदद कर सकते है।।
Journal of the International Society of Sports Nutrition (ISSN: 1550-2783) जर्नल में प्रकाशित International society of sports nutrition position stand: nutrient timing (2017) मेटा एनालिसिस यह बतलाती है कि प्री वर्काउट मे प्रोटीन खाना भी मददगार साबित होता है। इसके लिए मध्यम सर्विंग ब्राउन ब्रेड के स्लाइसेस ले सकते है और साथ मे एक मध्यम उबला हुआ अंडा ले सकते है और इन दोनों को साथ मे खाकर वर्काउट के लिए जा सकते है ध्यान रहे कि आप वर्काउट के 1 घंटा पहले इसे खाए।
यह विकल्प उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त साबित हो सकता है जिनका की पाचन सामान्य है जो माध्यम तीव्रता का वर्कआउट करते है
दलिया
दलिया मे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिन्स मिनरल्स मौजूद होता है जो कि कुछ जिम करते वक्त एनर्जी करने में मदद कर सकती है जिससे लंबे समय तक वर्कआउट करने में मदद मिलेगी इसे हम वर्कआउट करने से आधा या एक घंटे पहले खा सकते है। इसके साथ एक उबला अंडा लेना और कुछ लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है साथ मे दलिया एक संतुलित मात्रा में लेना चाहिए ये सभी चीजें आपकी पूरी डाइट का एक हिस्सा हो सकता है।
यह विकल्प उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त साबित हो सकता है जिनका की पाचन सामान्य है जो माध्यम तीव्रता का वर्कआउट करते है
कोई सा भी फल
सेब, केला, अनार सभी फलों मे अच्छी मात्रा मे कार्बस् मौजूद होता है जो कि शरीर को एनर्जी प्रदान करने में मदद कर सकता है इसे जिम जाने से 15 मिनट पहले खा सकते है जो कि एक Sustainable एनर्जी प्रदान करने में मदद कर सकता है एवं कुछ लोगों की सतर्कता बढ़ाने में मदद कर सकते है जिससे कि पूरे फोकस के साथ वर्काउट करने में अच्छी मदद मिल सकती है।
यह विकल्प उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त साबित हो सकता है जिनका की पाचन सामान्य है जो माध्यम तीव्रता का वर्कआउट करते है
प्रोटीन बार
प्रोटीन बार एक बेहतरीन सुविधाजनक विकल्प हो सकता है जिम जाने से पहले खाने के लिए, कुछ लोगों के लिए क्योंकि इसे कूक करने कि या किसी भी तरह से तैयार करने कि जरूरत नहीं पड़ती है बस इसमे से पैकेट फाड़कर इसे खा सकते है इसमे प्रोटीन, कार्ब दोनों ही मिल सकते है यह उसके पोषण मूल्य पर निर्भर करता है जिसमे से प्रोटीन मसल को रिपेयर करके उसे बिल्ड करने मे मदद मिल।सकता है और कार्बस् मदद कर सकते है एक अच्छी खासी एनर्जी प्रदान करने मे जिससे वर्काउट अच्छा हो सकता है कुछ लोगों में इसे वर्काउट करने से 45 मिनट या 1 घंटे पहले खाना अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह विकल्प उन लोगों के लिए अधिक उपयुक्त साबित हो सकता है जिनका की पाचन सामान्य है जो माध्यम तीव्रता का वर्कआउट करते है
Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार कि चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।
गजेन्द्र महिलांगे एक Health & Wellness Blogger हैं। उन्होंने BA की पढ़ाई कर रहे है और पिछले 3 वर्षों से स्वास्थ्य, फिटनेस और पोषण से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अपने अनुभव आधारित कंटेंट लिख रहे हैं।
वे PubMed, WHO, NIH, NIN जैसे भरोसेमंद वैज्ञानिक स्रोतों से जानकारी लेकर उसे अपने व्यक्तिगत अनुभव के साथ सरल और समझने योग्य भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनका लक्ष्य है कि पाठकों को सही, वैज्ञानिक और उच्च-गुणवत्ता की जानकारी मिले, ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े बेहतर फैसले ले सकें।
डिस्क्लेमर – गजेन्द्र महिलांगे कोई डॉक्टर नहीं हैं, यह एक Nutrition Blogger हैं।