वर्तमान समय मे लोग फिटनेस को सभी तरह के लोग प्राथमिकता दे रहे है, सोशल मीडिया और इंटरनेट मे मौजूद फिटनेस क्रिएटर्स ने इस चीज को और भी बढ़ावा दिया है और यह सबसे अच्छी बात है क्योंकि स्वास्थ्य हम सभी के जीवन मे बहुत मायने रखता है बिना अच्छी स्वास्थ्य के हम कुछ भी नहीं कर सकते है इसी चीज को आज कल युवा से लेकर सभी समझ रहे है इसी वजह से वर्तमान मे हेल्थ और फिटनेस की इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।
अलग अलग फिटनेस एक्सपर्ट्स अलग अलग तरह के न्यूट्रिशन ट्रेंड्स को फॉलो कर रहे है लेकिन कुछ ऐसे न्यूट्रिशन ट्रेंड्स है जो की काफी अधिक पॉपुलर हो रहे है और जिन न्यूट्रिशन ट्रेंड्स को फिटनेस एक्स्पर्ट्स सकारात्मक मान रहे है और जो की कुछ लोगों के लिए लाभदायक साबित हुए है इस लेख मे हम उन्ही समस्त सबसे अधिक लोकप्रिय न्यूट्रिशन ट्रेंड्स के बारे मे बताएंगे आपको जो इन दिनों चर्चा मे है एवं जो की बेहतर न्यूट्रिशन के रूप मे उभरकर आए है।
फिटनेस एक्स्पर्ट्स कौन सी न्यूट्रिशन ट्रेंड्स फॉलो कर रहे है?
वर्तमान समय मे न्यूट्रिशन की अलग अलग चीजे ट्रेंड करती रहती है जो की कुछ लोगों को अच्छी रिजल्ट्स उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रदान करती है साथ मे ऐसी भी की न्यूट्रिशन ट्रेंड्स हो जाते है जो विवादों से बारे होते है जिनमे अक्सर एक विस्तृत या सही रिसर्च आधारित जानकारीयो की कमी होती है इस तरह के न्यूट्रिशन ट्रेंड्स को फॉलो करना हर किसी के लिए अच्छा नहीं हो सकता है, न्यूट्रिशन ट्रेंड्स को फॉलो करना हर किसी को अलग रिजल्ट प्रदान कर सकता है।
1. हाई प्रोटीन डाइट का ट्रेंड
फैट लॉस या मसल बनाने के लिए प्रोटीन की महत्वपूर्ण हो सकता है और यह व्यक्ति के एक्स्पर्ट्स के सलाह अनुसार हो सकते है। शरीर मे प्रोटीन शरीर के मसल को बनाए रखने के लिए, स्किन बाल नाखून को पोषण देने के लिए, हड्डियों के ग्रोथ मे, इत्यादि को ध्यान मे रखकर अब फिटनेस एक्स्पर्ट्स व्यक्ति के फिटनेस लक्ष्य और शारीरिक स्थिति के हिसाब से प्रोटीन लेने की सलाह देते है और हर व्यक्ति का अपना अनुभव प्रोटीन को लेकर अलग हो सकता है।
Journal of Obesity & Metabolic Syndrome नामक जर्नल में प्रकाशित Clinical Evidence and Mechanisms of High-Protein Diet-Induced Weight Loss (2020) Jaecheol Moon और Gwanpyo Koh द्वारा लिखित समीक्षा लेख यह निष्कर्ष बताते है की कैलोरी को सीमित करते हुए डाइट मे प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाने से कुछ व्यक्तियो में या व्यक्ति विशेष के अनुसार बॉडी मे फैट कम हो सकता है एवं शरीर मे मसल मांस बढ़ाने में मदद मिल सकती है जिससे मेटाबोलिज़्म भी बेहतर हो सकता है।
2. गट हेल्थ का ध्यान रखना
गट हेल्थ पर फिट्नेस एक्स्पर्ट्स काफी ध्यान देने की सलाह देते है क्योंकि शरीर का पूरा स्वास्थ्य इसी पर निर्भर हो सकता है। फिटनेस एक्स्पर्ट्स खाने मे फाइबर युक्त फूड्स को शामिल करने की सलाह देते है जो की गट हेल्थ ठीक रखने मे और खाने को पचाने मे सहायक साबित हो सकते है है। बैक्टीरिया जैसे प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया वाले फूड्स जैसे दही, छाछ इत्यादि को खाने मे शामिल करने से कुछ लोगों को उनके पाचन में मदद मिल सकती है जो की गट या पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में योगदान निभा सकते है।
जैसे Dr. Palaniappan उर्फ Dr. Pal Manickam जो की M.B.B.S. M.D. A.B. (Gastro), M.P.H. है वे अपने यूट्यूब चैनल Dr.pal के माध्यम से लोगों को बाकी चीजों की तरह ही अपने गट हेल्थ पर विशेष ध्यान देने की सलाह देते है।
3. खाने का टाइम सेट करना
कुछ व्यक्ति विशेष द्वारा प्री वर्काउट, पोस्ट वर्काउट मील जैसे टर्म्स बेहद अपनाए जा रहे है जिससे की खाने के समय को निर्धारित है। कुछ व्यक्तियो के शरीर में खाने में मौजूद पोषण के Absoption को बढ़ा सकता है और जिससे शरीर की रिकवरी में भी मदद मिल सकती है। यह ट्रेंड्स शरीर को जरूरत के समय उसे सही पोषक तत्व प्रदान करने को लेकर है जो कि कुछ लोगों के लिए मददगार साबित हो सकता है।
NIH Research Matters की ऑफिशियल साइट पर प्रकाशित एवं Vicki Contie द्वारा लिखित Time-restricted eating for metabolic syndrome (2024) रिसर्च Summary में यह निष्कर्ष निकाला गया है खाने का सही टाइम सेट करने से मेटाबॉलिज्म, ब्लड शुगर लेवल, बॉडी फैट इत्यादि मे कुछ लोगों के शरीर में सुधार देखा गया है।
4. ट्रैकिंग टूल्स
अलग अलग के ट्रैकिंग टूल्स जो की फिटनेस और हेल्थ से जुड़ी चीजों को ट्रैक करने मे मदद करते है जैसे ग्लूकोस मानिटरिंग डिवाइस, कैलोरीज और माइक्रो ट्रैकिंग ऐप्स, पहनने योग्य फिटनेस डिवाइस जैसे स्मार्टवॉच इत्यादि की उपयोगिता को कुछ फिटनेस एक्स्पर्ट्स बढ़ावा देते है। इससे बेसिक फिटनेस की चीजों को ट्रैक कर सकते है और इसमें व्यक्ति विशेष की व्यक्तिगत फिटनेस की जानकारीया डिवाइस ट्रैक करता है और इसकी वजह से कुछ लोगों को अपने स्वास्थ्य ट्रैकिंग में मदद मिल सकती है।
5. व्यक्तिगत न्यूट्रिशन ध्यान रखना
कुछ फिटनेस एक्स्पर्ट्स एवं गाइडलाइंस, स्टडी इत्यादि इस चीज को बढ़ावा देते है की प्रत्येक व्यक्ति का शरीर और उसकी जरूरत और उम्र अलग अलग हो सकता है उसी के हिसाब से हमें अपने शरीर को एक सही न्यूट्रिशन प्रदान करना चाहिए, एक ज्यादा शारीरिक व्यायाम करने वाले व्यक्ति की न्यूट्रिशन अलग हो सकती है, एक जवान और वृद्ध व्यक्ति की न्यूट्रिशन अलग हो सकती है ।
6. क्लीन खाने को बढ़ावा देना
वर्तमान समय में कुछ लोगों मे हेल्थ से संबंधित समस्याए काफी बढ़ गई है इसकी एक बढ़ी वजह जंक और प्रोसेस हुए फूड्स भी हो सकता है, जिसमे की बाहर का तला भुना खाना, रिफाइंड शुगर, जरूरत से ज्यादा नमक इत्यादि भी शामिल हो सकता है इन सबके बजाय प्राकृतिक संपूर्ण फूड्स को बिना किसी अत्यधिक मिलावट के अपने खाने मे शामिल करना कुछ लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।
गजेन्द्र महिलांगे एक Health & Wellness Blogger हैं। उन्होंने BA की पढ़ाई कर रहे है और पिछले 3 वर्षों से स्वास्थ्य, फिटनेस और पोषण से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अपने अनुभव आधारित कंटेंट लिख रहे हैं।
वे PubMed, WHO, NIH, NIN जैसे भरोसेमंद वैज्ञानिक स्रोतों से जानकारी लेकर उसे अपने व्यक्तिगत अनुभव के साथ सरल और समझने योग्य भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनका लक्ष्य है कि पाठकों को सही, वैज्ञानिक और उच्च-गुणवत्ता की जानकारी मिले, ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े बेहतर फैसले ले सकें।
डिस्क्लेमर – गजेन्द्र महिलांगे कोई डॉक्टर नहीं हैं, यह एक Nutrition Blogger हैं।