पर्याप्त-प्रोटीन डाइट पर एक व्यक्तिगत अवलोकन, स्किन और बॉडी से जुड़े अनुभव (रिसर्च के साथ)

जब मैं स्वस्थ जीवन के साथ पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन अपने डाइट में लेना शुरू किया तब मैने अपने शरीर में कई अलग अलग बदलावों को महसूस किया एवं कुछ बदलाव ऐसे थे जो मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से noticeable थे, मैं आपको इस लेख में कुछ महीने तक हाई प्रोटीन डाइट लेने से मेरे स्किन बॉडी पर क्या असर हुआ। जो बदलाव व्यक्ति विशेष पर भी निर्भर हो सकता है यह बताऊंगा एवं उसे अलग अलग स्टडी और वैज्ञानिक दृष्टि के आधार पर हम समझने की कोशिश करेंगे।

पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन डाइट लेने से पहले का कंडीशन

सबसे पहले पर्याप्त प्रोटीन डाइट लेने से पहले का मेरा Condition जान लेना आप सभी लोगों के लिए सही रहेगा। सबसे पहले बता देता हु की उससे पहले मेरी डाइट कैसा था, सुबह सब्जी और चावल खाता था, कभी कभी रोटी सब्जी। उसके बाद लंच में सेम वही मिल होता था उसके बाद रात में दाल सब्जी चावल खाता था बीच कोई भी नॉर्मल सा स्नैक कभी कभी खा लेता था, यह मेरा डाइट था जिसे मैं लंबे समय से खाता आ रहा था।

पर्याप्त प्रोटीन डाइट से स्किन, बॉडी एवं बालों तक में क्या बदलाव हुआ?

मै यहां पर बता दूं कि मैं एकदम से हाई प्रोटीन डाइट लेना शुरू नहीं किया बल्कि धीरे धीरे खाने में प्रोटीन बढ़ाया, ऐसा करने के पीछे मेरा सिर्फ एक ही वजह था कि मुझे डाइजेशन में किसी तरह की कोई परेशानी न हो शुरू में मैं कम प्रोटीन शामिल किया और उसके बाद अगले कुछ दिनों में पर्याप्त मात्रा तक ले गया, जिसके बाद मुझे ये सभी बदलाव नजर आए अपने दैनिक जीवन से लेकर बॉडी, स्किन एवं बालों में –

सुस्ती से जुड़े अनुभव

नीचे बताए गए बदलाव व्यक्तिगत अनुभव हैं, जिनका प्रभाव व्यक्ति-विशेष पर अलग हो सकता है। आपको मैने हाई प्रोटीन डाइट लेने से पहले की Condition बताया जहां पर मैं हाई कार्ब्स डाइट लेता था जिसमें कार्ब्स का सोर्स सिर्फ सफेद चावल था, लेकिन जब मैं हाई प्रोटीन डाइट खाना शुरू किया तब पहले 2 से 3 दिन में मेरे शरीर में जो कार्ब्स से भरपूर खाना खाने के बाद सुस्ती आती थी वो काफी हद तक कम होने लगा था ध्यान दे की यह समय-सीमा केवल व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है।

मुझे इसकी वजह हो सकता है ब्लड शुगर स्पाइक कम होना, क्योंकि प्रोटीन रिच फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है आप इसे खुद जाकर चेक कर सकते है।

ज्यादा कैलोरी बर्न करने लगा

जब मैने पर्याप्त प्रोटीन डाइट लेना शुरू किया तब कुछ दिनों के बाद ही पहले से ज्यादा कैलोरी बर्न करने लगा ऐसा मुझे लग रहा था। फिर एक बार बता दूँ कि यह समय-सीमा केवल व्यक्तिगत अनुभव पर आधारित है। मेरे शरीर के वजन और activity level के अनुसार मैंने प्रोटीन intake को धीरे-धीरे बढ़ाया। अब इस दौरान मैं अपने शरीर में काफी एनर्जी महसूस करें लगा, माइंड पहले से बेहतर लगने लगा।

इसी वजह से ज्यादा कदम चलना, ज्यादा शारीरिक छोटे छोटे कार्य करना, हल्का फुल्का एक्सरसाइज करना शुरू करने लगा जिसकी वजह से ही कैलोरी बर्न अधिक होने लगा ऐसा भी हो सकता है।

बॉडी कंपोज़िशन से संबंधित अवलोकन

जैसा के ऊपर बताया हाई प्रोटीन डाइट लेने से मेरा एनर्जी लेवल बढ़ा एवं साथ में कैलोरी ज्यादा बर्न करने लगा ऐसे में मैने यह महसूस किया कि मेरे शरीर का फैट 2 महीने में ही काफी हद कम हो गया था एवं चेहरा लीन एवं काफी ठीक ठाक दिखने लगा था यहां तक American Journal of Clinical Nutrition में प्रकाशित The role of protein in weight loss and maintenance (2015) नामक यह शोध के मुताबिक कैसे प्रोटीन डाइट शरीर का फैट कम।करने में और लीन मसल को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। कुछ शोध इस प्रकार के तंत्रों पर चर्चा करते हैं, हालांकि व्यक्तिगत अनुभव अलग हो सकते है।

स्किन से जुड़े कुछ अनुभव

जब मैने पर्याप्त प्रोटीन डाइट लेना शुरू किया तब दो महीने बाद मेरे स्किन में कुछ सुधार देखे एवं साथ में मेरा चेहरा थोड़ा लीन लग रहा था, शायद इसका वजह कुछ और या फिर बैलेंस डाइट लेना हो सकता है क्योंकि प्रोटीन के साथ साथ फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्थी फैट्स से पर्याप्त मात्रा में ले रहा था।

Indian Dermatology Online Journal में प्रकाशित Dietary Protein Deficit and Deregulated Autophagy: A New Clinico-diagnostic Perspective in Pathogenesis of Early Aging, Skin, and Hair Disorders (2019) नामक शोध में यह पाया गया कि जिनमें Recommended Daily Allowance से भी कम प्रोटीन दिया गया उनमें स्किन से जुड़ी समस्या जैसे मुंहासे, बाल झड़ना, पिगमेंटेंशन, जैसी समस्या देखी गई इसमें यह पाया गया कि कम प्रोटीन लेने वाले को स्किन और बालों से जुड़ी समस्या हो सकती है, हालांकि बदलाव व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है।

बालों की ग्रोथ से जुड़े कुछ अनुभव

पर्याप्त प्रोटीन डाइट लेना शुरू किया तब कुछ महीनों बाद मैने अपने बालों में सुधार देखा और अच्छा महसूस किया एवं यह लगा जैसे बालों की ग्रोथ थोड़ी बहुत अच्छी हो गई है। 2014 में PeerJ नामक वैज्ञानिक जर्नल में प्रकाशित The structure of people’s hair नामक यह शोध बताता है कि इंसानों का बाल लगभग पूरी तरह से keratin से बनता है जो कि एक तरह का प्रोटीन ही हो सकता है। शोध इस प्रकार के तंत्रों पर चर्चा करते हैं, हालांकि व्यक्तिगत अनुभव अलग अलग हो सकते है।

अंत में मेरी राय

देखो मैने जब पर्याप्त प्रोटीन डाइट लेना शुरू किया तब मेरे बॉडी में ये सभी बदलाव हुआ, इसके पीछे हो सकता है कि मैं सिर्फ कार्ब्स से भरपूर खाना पहले खा रहा था, जिसमें प्रोटीन बहुत ही कम हो, जिसके बाद मैने पर्याप्त प्रोटीन के साथ साथ विटामिन्स, मिनरल और हेल्थ फैट्स से पर्याप्त मात्रा में लेना शुरू किया जिसके बाद ये बदलाव मैने अपने शरीर में महसूस किया।

हो सकता है अगर मैं पहले से ही पर्याप्त प्रोटीन और विटामिन्स मिनरल्स से भरपूर खाना खा रहा होता तो ये सभी बदलाव मुझे महसूस नहीं होता यह मेरा व्यक्तिगत अनुभव है हर किसी का अलग अनुभव या परिणाम हो सकते है।

सोर्सेजलिंक्स
American Journal of Clinical Nutrition 2015 लिंक
Indian Dermatology Online Journal 2019लिंक
The structure of people’s hair 2014लिंक

Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment