आप सभी लोगों ने स्कूलों, कॉलेज में पढ़ा और अपने आस पास सुना ही होगा और मैने भी पढ़ा है कि दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो शोध और एक्सपर्ट्स के अनुसार पाचन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसीलिए मैं दही पिछले कुछ सालों से खा रहा हूं और वाकई में मैने दही खाने से अपने गट हेल्थ में काफी सकारात्मक प्रभाव देखे है इसके पीछे कई कारण भी हो सकते है।
आप यकीन नहीं करेंगे कि यह दही मैं मार्केट में मिलने वाले Toned दूध से जमाता हूं जो कि स्वाद में बिल्कुल घर के दूध से बने दही जैसा होता है और एकदम घर जैसा मोटे दही के लिए मै फूल फेट पैकेज मिल्क भी खरीदकर उसी से दही जमा लेता हूं जो कि काफी गाढ़ा और घर के दूध से बनी दही जैसी खट्टी और स्वादिष्ट होती है अगर रोज आपको भी मार्केट में मिलने वाले पैकेज दूध से दही जमाना सीखना है तो चलिए आपको भी मै सिखाता हूँ।
पैकेट मिल्क से दही जमाना
जिस तरह से हम गाय या भैंस से तुरंत निकले हुए दूध को गरम करके उसे दही जमा सकते है उसी तरह से हम मार्केट में मिलने वाले पैकेट दूध से भी दही जमा सकते है यहाँ पर जो प्रोबायोटिक्स हमे ताजा निकले दूध से बने दही में मिलते है वहीं पैकेट वाले दूध से बने दही में भी मिलेगा, दही में कैलोरिज कितनी मिलेगी या ये कितना गाढ़ा बनेगा यह इस बात पर निर्भर है कि आप किस तरह के पैकेट दूध का इस्तेमाल करते है।
जैसे फुल फैट पैकेट दूध का दही काफी गाढ़ा और कैलोरिज में भी ज्यादा रहेगा स्वाद की फर्क नहीं, वही पर Toned मिल्क का दही सामान्य रहेगा न ज्यादा गाढ़ा न पतला वही पर डबल Toned मिल्क का दही काफी पतला कैलोरी में भी कम होता है और स्वाद में लगभग सभी एक जैसे ही होते है बस फैट का फर्क होता है।
इसे आप अपने जरूरत के अनुसार चुन सकते है जैसे दही गाढ़ा एवं ज्यादा कैलोरिज के लिए फूल फैट पैकेट मिल्क का इस्तेमाल कर सकते है और कैलोरिज कम चाहिए दही में तो Toned या डबल Toned मिल्क का इस्तेमाल कर सकते है।
पैकेट मिल्क से दही कैसे जमाए?
पैकेट मिल्क से दही जमाने के लिए सबसे पहले की डेयरी दुकान से खट्टे वाली दही लेकर ला लेना है 50 से 100 ग्राम ताजा दही, दही में खट्टा पन का और घर जैसा स्वाद लाने के लिए यह जरूरी है अब कुछ करना नहीं है बस आप नीचे दिए गए तरीकों को एक एक के के फॉलो कीजिए –
Step 1 – सबसे पहले अपने जरूरत अनुसार पैकेट मिल्क खरीदकर ले आइए कम से कम 500ml से 1 किलो तक अपने जरूरत अनुसार।
Step 2 – अब आपको सबसे पहले उस पैकेट मिल्क के पैकेट को फाड़कर उसे एक कटोरे में ले आइए उतना दूध कटोरा में ले ले जितना का आप दही जमाना चाहते है।
Step 3 – अब उस कटोरे के दूध को गरम कर लीजिए, फिर उस दूध में जैसे ही उबाल आ जाता है उसके बाद गैस को बंद कर लीजिए।
Step 4 – फिर अब आपको एक मिट्टी का बर्तन ले लेना है और उस दूध को मिट्टी के बर्तन में ले आइए और हल्का सा गुनमुना रहने दे।
Step 5 – उसके बाद आपने मार्केट से जो दही लाया है उसे एक या 2 चम्मच उस दूध में डाल लीजिए, फिर उस दूध को ढककर रख दीजिए 7 से 8 घंटे के लिए।
Step 6 – अब 7 से 8 घंटे बाद आपका पैकेट वाले दूध का दही जमकर तैयार हो जाएगा, बिल्कुल स्वादिष्ट उसी तरह का जिस तरह का दही आपने उसे जमाने के लिए इस्तेमाल किया था।
Step 7 – अब आप उस दही का इस्तेमाल खाने के लिए या अलग अलग पकवान बनाने के लिए कर सकते है दही में प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो शोध और एक्सपर्ट्स के अनुसार पाचन (gut health) के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।।
Disclaimer – इस वेबसाइट पर दी गई स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी केवल सामान्य जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से दी गई है। यह किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी आहार, व्यायाम, दवा या सप्लीमेंट को शुरू करने से पहले कृपया योग्य डॉक्टर या हेल्थ प्रोफेशनल से सलाह अवश्य लें।
गजेन्द्र महिलांगे एक Health & Wellness Blogger हैं। उन्होंने BA की पढ़ाई कर रहे है और पिछले 3 वर्षों से स्वास्थ्य, फिटनेस और पोषण से जुड़े विषयों पर रिसर्च और अपने अनुभव आधारित कंटेंट लिख रहे हैं।
वे PubMed, WHO, NIH, NIN जैसे भरोसेमंद वैज्ञानिक स्रोतों से जानकारी लेकर उसे अपने व्यक्तिगत अनुभव के साथ सरल और समझने योग्य भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनका लक्ष्य है कि पाठकों को सही, वैज्ञानिक और उच्च-गुणवत्ता की जानकारी मिले, ताकि वे अपने स्वास्थ्य से जुड़े बेहतर फैसले ले सकें।
डिस्क्लेमर – गजेन्द्र महिलांगे कोई डॉक्टर नहीं हैं, यह एक Nutrition Blogger हैं।